फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coworker accused to rape and blackmail

सहकर्मी पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का लगा आरोप, साजिश में भाई-भाभी व दोस्त का भी था हाथ

Mon, 14 Aug 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 14 Aug 2017 09:22 AM IST
विज्ञापन
coworker accused to rape and blackmail
demo pic

शहर की एक युवती ने पूर्व सहकर्मी के खिलाफ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और मजबूर कर शादी रचाने का आरोप लगातेे हुए महिला थाने मेें केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने युवक के दोस्त और भाई-भाभी पर भी षड़यंत्र में शामिल होने का आरोप लगाया है। महिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  युवती के मुताबिक, तीन साल पहले एक कंपनी में नौकरी के दौरान उसकी युवक से दोस्ती हो गई थी। नौकरी छोड़ने के बाद भी दोनों में बातचीत होती रही।
विज्ञापन


आरोप है कि 12 जुलाई 2015 को पार्टी के बहाने युवक ने महिला को अपने दोस्त के यहां बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। उसके अचेत होने पर युवक ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो फोटो भी बना डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक संबंध बनाने के लिए करता थ मजबूर

coworker accused to rape and blackmail
demo pic

होश में आने पर युवती ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो युवक ने अश्लील वीडियो दिखा कर बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद युवक जब चाहता उसे शारीरिक संबंध बनाने को मजदूर करता।

पीड़िता को पता चला कि युवक शादीशुदा है। आरोप है कि बावजूद इसके युवक उसके  भाई-भाभी और दोस्त ने बदनाम करने का डर दिखा कर दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी रचाई।

अब युवक पीड़िता का वेतन भी हड़प जाता है, पीड़िता को डरा धमका कर डेढ़ लाख रुपये भी युवक और उसके साथी हड़प चुके हैं। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed