ब्रिटिश महिला कर रही थीं गो तस्करों का पीछा, आरोपी फायरिंग कर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना रोड पर अपनी दोस्त के साथ गो तस्करों का पीछा कर रही ब्रिटिश महिला पर तस्करों ने गोली चला दी। गनीमत है कि उन्हें गोली नहीं लगी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
वारदात के दौरान पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते तस्कर भागने में कामयाब हो गए। देर रात करीब आधा घंटे तक 5 किमी तक यह वारदात हुई।
बाद में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। मंगलवार को पीड़ित महिला ने इसे लेकर पत्रकारों से वार्ता की। लंदन निवासी सोनिया शर्मा ने बताया कि वह कारोबारी हैं और 2010-11 से गुरुग्राम आती-जाती रहती हैं।
दोबारा तस्करों का पीछा किया और किसी तरह अपनी गाड़ी...
वह कई दिन से गुरुग्राम में ही हैं। देर रात वह आर्कव्यू अपार्टमेंट निवासी अपनी दोस्त आर्ची बरनवाल के साथ उनकी गाड़ी का ट्रायल लेने के लिए सोहना रोड पर गई थीं।
बादशाहपुर पार करने पर उन्होंने देखा कि दो पिकअप और एक अन्य गाड़ी समानांतर चल रही हैं और दूसरी गाड़ियों को साइड नहीं दे रही हैं। आगे वाली पिकअप रिम पर चल रही थी उसमें कई गायें एक-दूसरे के पर गिरी थीं। सड़क पर खड़ी एक पीसीआर को उन्होंने इसकी सूचना दी। पीसीआर वालों ने उसका पीछा करने की बात तो कही, लेकिन फिर जाकर अपनी गाड़ी में बैठ गए।
इस पर उन्होंने दोबारा तस्करों का पीछा किया और किसी तरह अपनी गाड़ी आगे निकालकर पिकअप को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने गाड़ी रोकने का इशारा भी किया। पिकअप में सवार युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने उन पर फायर भी किया। इससे वे घबरा गईं और गाड़ी रोक ली।