फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cousins brother strangle the throats of brother

चचेरे भाईयों ने शराब पिलाकर घोंट दिया भाई का गला

Sun, 01 May 2016 04:29 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 01 May 2016 04:29 AM IST
विज्ञापन
Cousins brother strangle the throats of brother

रमेश (29) अपने परिवार का इकलौता वारिस था। उसके पिता पूरी तरह अशक्त हैं। बड़े भाई की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई थी। घर में पत्नी, अशक्त पिता व मां के अलावा और कोई नहीं है। टीवी मैकेनिक की दुकान चलाने रमेश के पास करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी थी।

विज्ञापन


उसकी इस प्रॉपर्टी पर उसके चचेरे भाइयों की नजर थी। चचेरे भाइयों को लगता था कि अगर वह रमेश को मार देंगे तो प्रॉपर्टी उनकी हो जाएगी। इसी चक्कर में उन्होंने रमेश को शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर मार डाला। बेटे की मौत के बाद अशक्त पिता की हालत खराब हो गई है। वे बेहद सदमे में हैं।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 27 अप्रैल की सुबह फतेहपुरबेरी इलाके के भाटी कलां गांव के पास एक युवक का शव मिला था। युवक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। अगले दिन युवक की पहचान तिगड़ी निवासी रमेश के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुरबेरी थाना पुलिस हत्या का मामला दर्जकर एसआई विकास राणा, हवलदार रमेश व सिपाही अभिलाष की टीम तफ्तीश कर रही थी। रमेश के परिजनों ने नेबसराय थाने में रमेश के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। नेबसराय थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही थी। 29 अप्रैल को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।

फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर रमेश के चचेरे भाई अजय व विशाल और उनके दोस्त राहुल को गिरफ्तार कर लिया। अजय ने रमेश की हत्या की साजिश रची थी। उसने विशाल व राहुल को रमेश की प्रॉपर्टी में से हिस्सा देने का वादा किया था।


आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पहले रमेश को शराब पिलाई थी और फिर उसे बहाने से फतेहपुरबेरी थाना इलाके में ले गए। यहां तीनों ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर रमेश की हत्या कर दी। रमेश की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी। आरोपी अजय कबूतर उड़ाकर सट्टा खेलता था। विशाल फोटोग्राफी करता था। राहुल कुछ काम नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed