{"_id":"d494f394d0c8f494249f7fcf3ce9e079","slug":"court-send-three-in-police-remand-on-saloni-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलोनी मर्डर: पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलोनी मर्डर: पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Jul 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कोटला मुबारकपुर में मणिपुरी युवक अखा सलोनी की हत्या के तीन आरोपियों को साकेत अदालत ने मंगलवार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस के तर्क सुनने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने आरोपी संजय बसोया, शक्ति बसोया व राजीव की 24 जुलाई तक के लिए रिमांड मंजूर कर ली।
पढ़ें:फिल्मी स्टाइल में हुई नॉर्थ-ईस्ट युवक की हत्या
विज्ञापन
इससे पूर्व पुलिस ने अदालत को बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी दक्षिण दिल्ली के गढ़ी क्षेत्र के रहने वाले हैं और घटना के बाद फरार हो गए थे। इन्हें अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त तीनों के अलावा दो अन्य लोगों ने सलोनी व उसके दो दोस्तों- नागेंद्र व डिहे काजहिहरी से मारपीट की थी। इस बीच सलोनी के दोस्त किसी तरह बचकर भाग गए थे। बाद में उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने कहा पांचों आरोपियों ने सलोनी के गले में एक कपड़ा डालकर उसे पकड़ लिया था, ताकि वह भाग न सके।
पढ़ें:धारदार हथियार से गला रेतकर बुजुर्ग की हत्या
इसके बाद उन्होंने उसे बुरी तरह पीटा, जिसके कारण सलोनी ने दम तोड़ दिया। तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके फरार साथियों-भोला और लोकेश को गिरफ्तार करना है। इसके अलावा वारदात में प्रयोग किए गए कपड़े को भी बरामद करना है। इसलिए तीनों आरोपियों की पुलिस रिमांड मंजूर की जाए।
इस पर आपत्ति जताते हुए बचाव पक्ष ने कहा कि उनके मुवक्किलों को फर्जी मामले में फंसाया जा रहा है। उनके मुवक्किल जब कार से वापस घर जा रहे थे, उस दौरान हॉर्न बजाने के बावजूद ऑटो चालक ने रास्ता नहीं दिया।
इतना ही नहीं ऑटो में बैठे युवकों ने भी हंगामा किया। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, लेकिन हत्या करने का कोई उद्देश्य नहीं था। बता दें कि सोमवार रात करीब एक बजे पांच युवकों ने अखा सलोनी (29) की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।