फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court issued summon to DRI officer

DRI अधिकारियों को रंगदारी मांगने के लिए समन जारी

Wed, 16 Jul 2014 10:31 AM IST
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 16 Jul 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
Court issued summon to DRI officer

नई दिल्ली में दस लाख रुपये की रंगदारी व मारपीट के आरोपियों ने डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के दो अधिकारियों को बतौर आरोपी समन जारी किया है।

विज्ञापन


एक शख्स ने शिकायत दायर कर अधिकारियों पर मारपीट करने और डरा धमका कर दस लाख रुपये मांगने और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

तीस हजारी स्थित महानगर दंडाधिकारी डॉ. जगमिंदर सिंह ने डीआरआई के इंटेलीजेंस अफसर जीके सरकार व इंटेलीजेंस इंस्पेक्टर दीपक कुमार को बतौर आरोपी समन जारी पेश होने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह निर्देश शमीम अहमद की शिकायत पर जारी किया है।
विज्ञापन


अदालत ने शिकायत पर सुनवाई के बाद तीस जून को भारतीय दंड संहिता की धारा 323-मारपीट, 327-गलत मकसद के लिए मारपीट, 384-रंगदारी, 387-डरा धमका कर रंगदारी के तहत जीके सरकार व दीपक कुमार को समन जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फर्जी टैक्स वसूली दिखाकर बांटा 30 लाख का प्रोत्साहन

अदालत ने कहा कि आरोपियों को समन जारी करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। आरोपों को साबित करने के शिकायतकर्ता ने सात गवाह व मेडिकल रिकॉर्ड, पीसीआर कॉल रिकॉर्ड अदालत में पेश किए।

पीड़ित शमीम अहमद ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह दरियागंज स्थित आलजीन इलेक्ट्रॉनिक्स में काम करता था। शोरूम में डीआरआई ने छापा मारकर कुछ दस्तावेज व लैपटॉप जब्त किए थे। वह अपने मालिक के कहने पर 16 अक्तूबर 2009 को लैपटॉप आईपी एस्टेट स्थित डीआरआई के कार्यालय गया था।

पीड़ित का आरोप है कि कार्यालय में जीके सरकार ने उससे पूछा कि क्या वह दस लाख रुपये लाया है, जैसा कि उसके मालिक से बात हुई थी।

शमीम ने उन्हें बताया कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह सुनकर जीके सरकार ने शमीम को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और गाली गलौज की। इसके बाद जीके सरकार व दीपक कुमार ने उसे लात घूंसों से मारना पीटना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि अगर दस लाख रुपये नहीं मिले तो वह उसे जान से मार देंगे।


पीड़ित को पीटने के बाद अधिकारियों ने उससे मालिक सुमित गुप्ता के मोबाइल पर फोन करवाया। जब शमीम ने फोन मिलाया तो जीके सरकार ने उससे फोन छीन लिया और सुमित गुप्ता को धमकी देते हुए कहा कि अगर अगले दिन दो बजे तक पैसा नहीं मिला तो वह उन्हें मार देंगे।

डीआरआई अधिकारियों ने जब शमीम को छोड़ा तो उसने बाहर निकल पर पीसीआर को कॉल की। पुलिस ने एलएनजेपी अस्पताल ले गई जहां उसकी एमएलसी हुई। उसने इसकी शिकायत मध्य जिला पुलिस उपायुक्त को भी दी, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed