फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   courier company man got murdered.

कूरियर कंपनी कर्मी की गोली मारकर हत्या

Sat, 27 Sep 2014 03:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 27 Sep 2014 03:48 AM IST
विज्ञापन
courier company man got murdered.

नोएडा में कूरियर कंपनी कर्मी की बृहस्पतिवार रात पर्थला चौकी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पीठ से सटाकर गोली मारी और कर्मी की बाइक लेकर चले गए।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस को उसकी जेब से 17 हजार रुपये, डेबिट कार्ड, गले में चेन और घड़ी मिली है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने लूट की आशंका से इनकार किया है। रंजिशन हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ओल्ड पंचवटी अपार्टमेंट, राहुल विहार, गाजियाबाद निवासी भूपेंद्र सिंह (44) फेज टू स्थित हौजरी कांप्लेक्स में सेफ एक्सप्रेस कूरियर कंपनी में काम करते थे। उनके घर में उनकी मां, पत्नी और एक बेटा है। बृहस्पतिवार रात वह कंपनी से काम करके गाजियाबाद स्थित घर जाने के लिए करीब सवा आठ बजे बाइक से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात पर्थला चौकी पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में चौकी के पास ही पुश्ता रोड पर मिला है। पुलिस ने उसे फोर्टिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र को पीठ से सटाकर गोली मारी गई थी, जो पेट को चीरते हुए निकल गई।


वहीं, घटनास्थल से बाइक नदारद मिली, जबकि भूपेंद्र की पैंट की जेब से सत्रह हजार रुपये मिले। वहीं, गले में चेन और हाथों में घड़ी भी मौजूद थी। उसके पर्स में डेबिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि कागज भी मौजूद थे। भूपेंद्र के बेटे गगनदीप सिंह ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed