{"_id":"575bb2184f1c1b520a9c6020","slug":"couple-who-did-court-marriage-clashes-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट मैरिज करने वाले दंपति व उसके परिजनों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट मैरिज करने वाले दंपति व उसके परिजनों से मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
शादी में नहीं आए गांववाले
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज करने वाले एक दंपति व उसके परिजनों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार वालों ने महिला के परिजनों से अपनी जान माल का खतरा बताते हुए उनके विरुद्ध पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जबकि महिला के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर लड़के के परिजनों पर लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने दोनों पक्षों की शिकायत मिलने की पुष्टि करते कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पीड़ित जमील निवासी गांव धौज जिला फरीदाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके भांजे मौसिम निवासी गांव नुनेरा जिला गुड़गांव ने गांव नुनेरा की महरम नामक महिला के साथ करीब तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमील का कहना है कि महरम ने अपने पहले पति को छोड़ अपनी मर्जी व बिना किसी दबाव व बहकावे से उसके भांजे मौसिम के साथ कोर्ट मैरिज की है। इस विवाह से महिला के परिजन नाराज हैं और उसके भांजे व महिला को मारना चाहते हैं।
बृहस्पतिवार की रात्रि उसका भांजा मौसिम, उसकी पत्नी महरम, बहन असीरा व सद्दाम महिला के परिजनों से छिपते हुए गांव धौज से एक टैंपो में बैठकर गांव सिलखो में अपनी उसकी बहन के पास जा रहे थे।
वह भी उनके साथ टेंपू में जा रहा था। महिला के परिजनों ने गांव छारौड़ा के पास उनके टैंपो के आगे एक स्विफ्ट कार लगाकर उन्हें रुकवा लिया और उनके साथ मारपीट की।