फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Couple's death in canter and bike collision

केंटर व बाइक की भिड़ंत में हुई दंपति की मौत

Wed, 04 Oct 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 04 Oct 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
Couple's death in  canter and bike collision
ट्रक
तावडू-बिलासपुर रोड पर केंटर व बाइक की भिड़ंत में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक केंटर को छोड़कर भाग गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्जकर केंटर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


तावडू के वार्ड नंबर-1 निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र सूरजभान वार्ड नंबर एक थाना तावडू ने बताया कि मंगलवार सुबह उसका भाई दयाचंद पत्नी सुमन के साथ बाइक पर बिलासपुर किसी काम से जा रहा था। वह भी उनके पीछे बाइक पर जा रहा था।
विज्ञापन


 

Couple's death in  canter and bike collision
demo pic
सुबह करीब 8 बजे जब दंपति तावडू-बिलासपुर  रोड पर डिकलेथान कंपनी के निकट पहुंचे तो बिलासपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार केंटर चालक ने वाहन को लापरवाही व तेज गति से चलाते हुए विपरीत दिशा में आकर दयाचंद की बाइक में टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयंकर था कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक घटना स्थल से कुछ दूर केंटर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूंह भेज दिया और केंटर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed