फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   couple murdered in delhi of refunding money in new notes

बयाने के रुपये नए नोटों में न लौटाने पर कराई दंपति की हत्या

Wed, 23 Nov 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 12:18 AM IST
सार

- बिजवासन में 14 नवंबर को पति-पत्नी की हत्या का मामला, दो नाबालिग समेत तीन धरे
- एक आरोपी के पिता ने प्लॉट खरीदने के लिए बयाने में दंपति को दिए थे 20 लाख रुपये

विज्ञापन
couple murdered in delhi of refunding money in new notes
- फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजवासन इलाके में दंपति की हत्या के पीछे नोटबंदी का कनेक्शन सामने आया है। जेल में बंद साजिशकर्ता प्लॉट के बयाना के तौर पर दिए गए 20 लाख रुपये के नए नोट लेना चाहता था। लेकिन दंपति आरोपी को न तो प्लॉट बेच रहे थे और न ही नए नोट ही मुहैया करवा पा रहे थे।
विज्ञापन


इस बात का खुलासा पुलिस के गिरफ्त में आए साजिशकर्ता के नाबालिग बेटे समेत तीन आरोपियों ने किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं, जबकि एक बालिग की पहचान गांव बजघेरा गुरुग्राम हरियाणा निवासी साहिल राणा (19) के रूप में हुई है। साहिल बैडमिंटन का जूनियर स्तर का राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुका है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 14 नवंबर की शाम बिजवासन इलाके में रहने वाले संजय राणा और उसकी पत्नी ललिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संजय के साथ रहने वाली उसकी साली किरण ने बताया कि किराये पर मकान लेने आए दो युवकों ने उन पर अंधाधुंध गोली चलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था और एनजीओ चलाता था। पक्षाघात होने की वजह से ललिता काम में उसकी मदद करती थी। संजय का प्रॉपर्टी को लेकर कई लोगों से व पारिवारिक विवाद चल रहा था।

तफ्तीश में यह बात भी सामने आई कि संजय ने बिजवासन निवासी राकेश से 70 लाख में एक प्लॉट का सौदा किया था। राकेश ने बयाने के तौर पर 20 लाख रुपये दिए थे। लेकिन हत्या के एक अन्य मामले में राकेश के जेल जाने और 500, 1000 के नोट बंद हो जाने की वजह से दंपति ने प्लॉट बेचने से इनकार कर दिया था।

सोमवार को पुलिस ने सूचना पर सुरखपुर रोड से राकेश के नाबालिग बेटे समेत तीन आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से दो पिस्टल, एक तमंचा, छह कारतूस और वारदात में इस्तेमाल दो स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली।

हत्या कर प्लॉट पर कब्जा करने की थी साजिश 

couple murdered in delhi of refunding money in new notes
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्लॉट का सौदा तय नहीं होने पर राकेश दंपति से बयाना के तौर पर दिए 20 लाख रुपये वापस मांग रहा था। दंपति उसे 500 और 1000 के बंद हो चुके नोट वापस कर रहे थे, जबकि राकेश उनसे नए नोट देने के लिए कह रहा था। 

आरोपियों ने बताया कि राकेश दंपति की हत्या कर उक्त प्लॉट पर कब्जा करना चाहता था। इसके लिए उसने जेल में रहते साजिश रची। उसने अपने बेटे की मदद से बजघेरा व नजफगढ़ के कुछ युवकों को साजिश में शामिल किया और उन्हें वारदात को अंजाम देने के लिए चार लाख रुपये देने का वादा किया।

साथ ही उन्हें मेरठ से दो लाख रुपये में हथियार खरीदकर मुहैया करवाया। पुलिस के मुताबिक, साहिल नामचीन पब्लिक स्कूल से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई कर चुका है। वह बैडमिंटन का जूनियर स्तर का राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रह चुका है। गरीबी की वजह से वह आगे पढ़ाई नहीं कर पाया और बुरी संगत में पड़ गया। पुलिस फरार एक अन्य आरोपी अंकित की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed