फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Couple from manipur beaten up in gurgaon

नार्थ-ईस्ट की दंपत्ति को शराबियों ने बेरहमी से पीटा

Mon, 28 Jul 2014 01:11 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 01:11 PM IST
विज्ञापन
Couple from manipur beaten up in gurgaon

राजधानी दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट छात्र पर हुए हमले के एक हफ्ते बाद ही गुड़गांव में नॉर्थ ईस्ट दंपत्ति पर हमला हो गया।

विज्ञापन


देररात डीएलएफ स्थित नाथूपुर गांव में दंपत्ति पर पड़ौस में रहने वाले दो युवकों ने उनके कमरे में घुस उनके साथ मारपीट की। जिसमें युवक को काफी चोट लगी है।

हमले के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को नीलकंठ अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सोमवार सुबह पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

पड़ोस‌ियों ने घर में घुसकर की मारपीट

Couple from manipur beaten up in gurgaon

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मणिपुर के चुराचनपुर गांव निवासी अजाने सोई जायोमन (39) नाथूपुर गांव में धर्मपाल गुर्जर की बिल्डिंग में तीसरे फ्लोर पर किराये पर रहता है।

बताया जा रहा है कि यहां पड़ोस में रहने वाले दो भाईयों ने देररात उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। दोनों युवक शराब के नशे में थे आरोपियों ने उसे सिर और कमर पर वार किया जिससे उसे काफी चोट आई। इस दौरान बीच-बचाव के करते वक्त आरोपियों ने उसकी पत्नी को भी मारा।

शोर शराबे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें छुड़वा दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को नीलकंठ अस्पताल में दाखिल कराया गया। वारदात की अगली सुबह सोमवार को अस्पताल की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई। जिस पर डीएलएफ थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल की।

शराब पीकर घुसे थे हमलावर

Couple from manipur beaten up in gurgaon

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त पीड़ित नॉर्थ ईस्ट युवक और आरोपियों ने शराब पी रखी थी। जिसके बाद कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।

हालांकि इस मामले को पुलिस ने तूल नहीं देने के लिए एफआईआर में पीड़ित के शराब पीने की बात को नहीं लिखा। लेकिन पुलिस द्वारा पीड़ित की कराई गई मेडिकल जांच में इसकी पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार घायल नॉर्थ ईस्ट युवक के सिर के बाईं तरफ और कमर पर चोट लगी है।

पहले से उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। जिसमें मंगलवार तक उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। डीएलएफ फेज दो थाने की पुलिस ने आरोपी सहायगंज, मुजफ्फरनगर बिहार निवासी सुजीत और उसके भाई अजीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 324, 452, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

नॉर्थ ईस्ट के लोगों से न घबराने की अपील

Couple from manipur beaten up in gurgaon

डीएलएफ फेज दो थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन के अनुसार पूरे मामले को जांचा जा रहा है जिसमें वारदात के वक्त चश्मदीद बने पड़ोसियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस घटना के बाद नाथूपुर समेत आसपास के एरिया में रहने वाले नॉर्थ ईस्ट के लोग काफी खौफ में है। जिसमें सोमवार को काफी संख्या में नॉर्थ ईस्ट के लोग घरों से बाहर भी नहीं निकले। इस मामले में नॉर्थ ईस्ट सपोर्ट सेंटर एंड हेल्पलाइन के मीडिया इंचार्ज ब्रुस के थांगखल के अनुसार नॉर्थ ईस्ट के लोगों से अपील की जा रही है कि वे घबराएं नहीं।

पुलिस से भी मांग की गई है कि मामले को गंभीरता से देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गुड़गांव में लगातार नॉर्थ ईस्ट के लोगों पर हो रहे हमलों को लेकर पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed