15 रुपए को लेकर दो पक्षों में हुआ जानलेवा झगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मात्र 15 रुपये के लिए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। उनके
दिल्ली पुलिस का सिपाही जब बीच बचाव करने आया तो दोनों पक्षों ने सिपाही को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सिपाही की हालात स्थिर बनी हुई है और वह ट्रामा सेंटर में भर्ती है। सफदरजंग व जैतपुर थाने में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जैतपुर निवासी नरोत्तम शर्मा उर्फ कल्लू पहलवान का फरीदाबाद में शराब का ठेका है। शुक्रवार को दिल्ली में शराब के ठेके बंद थे।
मोलड़बंद का रहने वाला रज्जी अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार शाम को फरीदाबाद शराब लेने गया था। यहां पर शराब 10 से 15 रुपये सस्ती देने को लेकर रज्जी व दोस्तों का ठेके पर बैठे नरोत्तम के बेटों से झगड़ा हो गया था।
बीच-बचाव करने गया था सिपाही
पुलिस के अनुसार शुक्रवार
रात को रज्जी व अन्य नरोत्तम के घर पर पहुंच गए और वहां पर नरोत्तम के
बेटे के साथ उनकी हाथापाई हुई। बेटे की सूचना पर नरोत्तम अपने साथियों व
रिश्तेदार के संग वहां पहुंचा और रज्जी व उसके दोस्ती की पिटाई कर दी। इस
झगड़े में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
जैतपुर थाना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्जकर घायलों को एम्स के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले गई। रात करीब 12 बजे दोनों पक्ष के लोग एम्स के ट्रामा सेंटर में भिड़ गए। एम्स के ट्रामा सेंटर में तैनात सिपाही जगबीर जब बीच-बचाव करने आया तो दोनों पक्ष के लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी।