{"_id":"45b6f85e61056f5e316835a345e2025b","slug":"constable-s-beating-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े की कॉल पर गए हवलदार की जमकर पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े की कॉल पर गए हवलदार की जमकर पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 May 2014 03:04 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में झगड़े की कॉल पर गए हवलदार संजय (34) की जयचंद ने पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हवलदार संजय (34) मजनूं का टीला चौकी में तैनात है।
सोमवार रात झुग्गी नंबर 49 निवासी गणेश ने सौ नंबर पर फोन कर बताया कि कुछ लोग उसे धमका रहे हैं।
हवलदार संजय ने वहां पहुंचकर गणेश को रास्ते में बाथरूम का निर्माण करने से मना किया।
इस पर गणेश की ओर से जयचंद राणा ने संजय की पिटाई कर दी।
यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने जयचंद की भी जमकर पिटाई की। मौका देखकर आरोपी वहां से भाग गया।