फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Company CEO charged in molestation of assistant vice president

सीईओ करता था महिलाकर्मी का शारीरिक शोषण

Sat, 28 Jun 2014 10:15 AM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 10:15 AM IST
विज्ञापन
Company CEO charged in molestation of assistant vice president

दिल्ली में कंसल्टेंसी कंपनी में युवती के साथ शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। कंपनी का सीईओ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उच्च पद पर काम करने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ करता था।

विज्ञापन


वह युवती को अलग-अलग तरीकों से मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करता था। पीड़िता कंपनी में असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट के पद पर काम कर रही है।

एक महिला भी युवती पर बना रही थी दबाव

Company CEO charged in molestation of assistant vice president

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक एजुकेशन कंसल्टेंट कंपनी का कार्यालय भीकाजीकामा प्लेस में है। कमल किशोर (40) इस कंपनी का मालिक व सीईओ है।

पीड़िता ने बृहस्पतिवार को आरके पुरम थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि कमल किशोर उसके साथ काफी दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

इसके लिए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इसी कंपनी में सीनिय पद पर काम कर रही महिला भी पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ गिरफ्तार

Company CEO charged in molestation of assistant vice president

युवती के शिकायत पर आरके पुरम थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 ए (शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहना) का मामला दर्जकर कमल किशोर को बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था।

हालांकि जमानती धारा होने के कारण बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed