{"_id":"4ce71e073f692641b175f020db513ac2","slug":"commotion-in-money-dispute-mobile-abused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के विवाद में हंगामा, मोबाइल पर गालियां दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के विवाद में हंगामा, मोबाइल पर गालियां दी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय नगर सेक्टर-23 में बृहस्पतिवार सुबह रुपये के लेनदेन के विवाद में हंगामा हुआ। कुछ महिलाएं प्रॉपर्टी डीलर के घर जा धमकी और गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर के परिजनों ने गाली-गलौज और हंगामे की मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बनाई है। कविनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कविनगर एसएचओ ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर हरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज है। दूसरी तरफ, हरेंद्र केपरिजनों का कहना है कि उनका पैसों का लेनदेन खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विवाद कोर्ट में चल रहा है। बावजूद इसके कुछ महिलाएं उनके घर में घुस आईं और हंगामा करने लगी। महिलाओं ने गाली-गलौज और तोड़फोड़ भी की। गाली-गलौज और हंगामे की उनके पास वीडियो क्लिप भी है।
विज्ञापन
उन्होंने कविनगर पुलिस से इसकी शिकायत की है। जबकि हंगामा करने वाली महिलाओं का कहना है कि उनके लाखों रुपये प्रॉपर्टी डीलर पर हैं, जो वो नहीं दे रहे हैं।