फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   commotion in idigo flight by drunk, misbehaved with crew members

शराब पीकर इंडिगो की फ्लाइट में काटा हंगामा, क्रू मेंबर से बदसलूकी

Mon, 25 Apr 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
commotion in idigo flight by drunk, misbehaved with crew members
इंड‌िगो की फ्लाइट में हंगामा

शराब पीकर इंडिगो की फ्लाइट में हंगामा करना एक कारोबारी को महंगा पड़ा। कारोबारी ने दिल्ली से इंदौर जाने वाली फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी की। सुरक्षा अधिकारियों ने उसे विमान से नीचे उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, कानपुर के अनंतबाग कलपी रोड  निवासी महेश मिश्रा का फर्नीचर का कारोबार है।
विज्ञापन


शनिवार शाम वह इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से इंदौर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था।

सीट को लेकर क्रू मेंबर से बदसलूकी

commotion in idigo flight by drunk, misbehaved with crew members

विमान में सवार होने के बाद वह सीट पर बैठने को लेकर क्रू मेंबर से उलझ गया और उनके साथ बदसलूकी करने लगा। क्रू मेंबर के मुताबिक वह एक सीट से दूसरी सीट पर बैठ रहा था।


मना करने पर वह हंगामा करने लगा। इस बात की जानकारी एयरलाइंस के सिक्यूरिटी मैनेजर को दी गई। सूचना मिलते ही सिक्यूरिटी विमान में पहुंचकर महेश मिश्रा को नीचे उतार लिया।

बाद में उसे डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed