शराब पीकर इंडिगो की फ्लाइट में काटा हंगामा, क्रू मेंबर से बदसलूकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर इंडिगो की फ्लाइट में हंगामा करना एक कारोबारी को महंगा पड़ा। कारोबारी ने दिल्ली से इंदौर जाने वाली फ्लाइट में क्रू मेंबर से बदसलूकी की। सुरक्षा अधिकारियों ने उसे विमान से नीचे उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया।
डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस ने एयरक्राफ्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, कानपुर के अनंतबाग कलपी रोड निवासी महेश मिश्रा का फर्नीचर का कारोबार है।
शनिवार शाम वह इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से इंदौर जा रहा था। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था।
सीट को लेकर क्रू मेंबर से बदसलूकी
विमान में सवार होने के बाद वह सीट पर बैठने को लेकर क्रू मेंबर से उलझ गया और उनके साथ बदसलूकी करने लगा। क्रू मेंबर के मुताबिक वह एक सीट से दूसरी सीट पर बैठ रहा था।
मना करने पर वह हंगामा करने लगा। इस बात की जानकारी एयरलाइंस के सिक्यूरिटी मैनेजर को दी गई। सूचना मिलते ही सिक्यूरिटी विमान में पहुंचकर महेश मिश्रा को नीचे उतार लिया।
बाद में उसे डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।