{"_id":"06c4bb7bbc40de525c1c8a23774588ae","slug":"committee-operator-with-50-million-flee","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी संचालक 50 लाख लेकर रफूचक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमेटी संचालक 50 लाख लेकर रफूचक्कर
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sat, 19 Apr 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
बेगमाबाद गांव निवासी एक कमेटी संचालक लोगों के लाखों रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि अब कमेटी संचालक के परिजन भी मकान और संपत्ति बेचकर भागने की फिराक में है। इसके चलते शुक्रवार को पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पीड़ितों के मुताबिक बेगमाबाद गांव निवासी एक व्यक्ति कमेटी डलवाता है, जो एक महीने पहले लोगों के लाखों रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया।
आरोप है कि संचालक के बारे में जानकारी करने पर उसके परिजन झगड़ा करते हैं और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
शुक्रवार को पीड़ित सुनील गर्ग, पप्पन वर्मा, राम माहेश्वरी, राजकुमार, ताहिर हुसैन, राकेश शर्मा, सुनील कुमार, सुधीर नेहरा, देवेंद्र, नितेश और विजय ने कोतवाली में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। उनका कहना है कि परिजनों को पता है कि कमेटी संचालक कहां छिपा है।
विज्ञापन