{"_id":"5727dd534f1c1b51135cd8e6","slug":"college-students-have-bled-in-the-office-of-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज निदेशक के ऑफिस में छात्रों को किया लहूलुहान, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज निदेशक के ऑफिस में छात्रों को किया लहूलुहान, तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 03 May 2016 04:36 AM IST
विज्ञापन
तोड़फोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईईसी कॉलेज में शनिवार को फेयरवेल पार्टी के दौरान छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट ने सोमवार को बड़ा रूप ले लिया। एक महिला समेत 10-12 युवकों ने कॉलेज निदेशक के ऑफिस में घुसकर वहां मौजूद छात्रों की पिटाई कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। ऑफिस में तोड़फोड़ की। घायल छात्रों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
शनिवार को आईईसी कॉलेज में सीनियर छात्रों की ओर से फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया था। इसकी जिम्मेदारी प्रणय कुमार की थी। आरोप है कि पार्टी में छात्रों के दो गुटों के बीच किसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इसमें बिहार निवासी सिद्वार्थ और रचित रंजन के सिर में गंभीर चोट आईं, जबकि कई अन्य छात्र घायल हो गए। दोनों को कैलाश में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आरोप है कि रविवार को सिद्वार्थ और रचित रंजन के साथियों ने बीटा-वन सेक्टर में दूसरे गुट के छात्र अश्वनी और उसके साथियों की पिटाई कर डाली। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर छात्रों के दोनों गुटों में तनातनी थी।
विज्ञापन
सोमवार को कॉलेज निदेशक डीबी सिंह शनिवार को हुई घटना के बारे में छात्र और फैकल्टी से अपने ऑफिस में जानकारी ले रहे थे। उसी समय दूसरे गुट का आरोपी अश्विनी अपनी मां और 10 युवकों के साथ कॉलेज पहुंच गया। सुरक्षा कर्मियों ने उन सभी को रोकने का प्रयास किया तो उनकी पिटाई की गई। सभी युवक जबरन ऑफिस में घुस गए। सिद्वार्थ और रचित रंजन गुट के छात्रों को ढूंढते हुए निदेशक के ऑफिस में जा घुसे और उनकी पिटाई कर डाली।
विज्ञापन
निदेशक और अन्य स्टाफ ने छात्र को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। पूरे ऑफिस में खून फैल गया। कंप्यूटर, मेज और गेट आदि सामान में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए।