फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   college student girl elope with lover

कालेज गई छात्रा प्रेमी के साथ रफूचक्कर

Fri, 27 Dec 2013 11:03 AM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Fri, 27 Dec 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
college student girl elope with lover

बीए सेकेंड ईयर की एक छात्रा के कालेज से प्रेमी के साथ जाने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की ने अपनी मर्जी से जाने और पीछा नहीं करने के लिए मां के नाम घर में खत छोड़ा है। परिजनों ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पहासू क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा नगर के एक कालेज में बीए सेकेंड ईयर की छात्रा है। विगत सोमवार को छात्रा घर से कालेज के लिए निकली, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। परिजनों का आरोप है कि उनका एक रिश्तेदार युवक भी घर से गायब है।
विज्ञापन


छात्रा ने मां-बाप के नाम घर में एक खत छोड़ा है। खत में मां-बाप से खोजबीन और पीछा नहीं करने और अपनी मर्जी से जाने की बात कही है। परिजन लगातार प्रेमी युगल की तलाश कर रहे हैं, लेकिन चार दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को परिजनों ने शिकारपुर निवासी युवक पर बहलाफुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिजनो का आरोप है कि युवती घर से करीब 20 हजार रुपये और डेढ़ लाख रुपये के सोने के गहने पहन कर गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed