{"_id":"2bf13af4f9ad440df07156f8a6ef0b51","slug":"close-to-two-day-old-corpse-found-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान में मिली दो दिन पुरानी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान में मिली दो दिन पुरानी लाश
अमर उजाला, लोनी
Updated Mon, 16 Jun 2014 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनी के अपरकोट मोहल्ले में एक अधेड़ का दो दिन पुराना शव उसी के घर से बरामद हुआ है। घर के दोनो मुख्य दरवाजों पर बाहर से ताले बंद थे। उसकी मौत कैसे हुई पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
अपरकोट मोहल्ला निवासी मौज्जम अली (56) पिछले दस वर्षों से अपनी पत्नी समरजहां एवं पांच पुत्रों से अलग रहता था। रविवार उसके पुत्र अमजद ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
घर में दो दिन से ताला लगा होने की वजह से वह जब ताला तोड़कर अंदर पहुंचा तो कमरे में उसके पिता का सड़ा गला शव नग्नावस्था में चारपाई पर पड़ा हुआ था।
थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की गुत्थी सुलझ सकेगी।
रेलवे ट्रैक पर मिला वृद्ध का शव
दुहाई बंबा के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात वृद्ध का कटा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि देखने से लगता है कि वृद्ध ने आगे कूदकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन