फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Classmates attempts to rape a 7th standard student

7वीं की छात्रा से सहपाठियों ने की रेप की कोशिश

Tue, 11 Mar 2014 11:32 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Mar 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
Classmates attempts to rape a 7th standard student

दिल्ली के पटेल नगर इलाके में 13 साल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छात्रा कक्षा सातवीं में पढ़ती है। शनिवार दोपहर छात्रा घर में अकेली थी। उसके पड़ोस में रहने और साथ पढ़ने वाला एक नाबालिग छात्र उसके पास किताब लेने के बहाने से आया।

पढ़ें: दो प्रेमियों के साथ मिलकर तीसरे को मार डाला!
विज्ञापन


दरवाजा खोलने पर छात्र व उसके साथ आए तीन अन्य दोस्त छात्रा के घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आस-पास के लोग जुट गए और भाग रहे चारो आरोपियों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी भी नाबालिग हैं।

पढ़ें: घुमाने के बहाने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म

इसके चलते पुलिस ने मंगलवार को उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया। आरोपी छात्रों ने आगे से ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा दिया। जिस पर जस्टिस बोर्ड ने सभी को नसीहत देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed