फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Class three student of the school van obscene gestures

स्कूल वैन में कक्षा तीन की छात्रा से की अश्लील हरकत

Mon, 30 Jan 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Class three student of the school van obscene gestures
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पिता की उम्र के स्कूल वैन चालक ने आठ साल की बच्ची को यौन हिंसा का शिकार बना डाला। बच्ची के गुमसुम रहने पर परिजनों ने पूछताछ की तो सच सामने आया। परिजनों की शिकायत पर महिला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन



सिटी बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार की आठ साल की बच्ची शहर के एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। दूर होने की वजह से परिजन उसे स्कूल की ही वैन से भेजते हैं। 27 जनवरी की दोपहर बच्ची घर पहुंची तो डरी हुई और गुमसुम थी। पहले तो परिजन समझे कि छात्रों में आपस में कुछ लड़ाई हुई होगी जिससे बच्ची का मूड खराब है।
विज्ञापन



शाम तक बच्ची का डर कम नहीं हुआ तो मां ने उससे प्यार से पूछा। बच्ची ने रोते हुए बताया कि वैन वाले अंकल ने उसके साथ अश्लील हरकत की। किसी को बताने पर मम्मी पापा समेत सबको चाकू से काट देने की धमकी दी। परिजन बच्ची को लेकर सीधे महिला थाने पहुंचे। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed