{"_id":"592becf54f1c1bd657bdad11","slug":"class-10-student-commits-suicide-no-note-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट की तारीख नजदीक आते ही दसवीं के छात्र ने लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिजल्ट की तारीख नजदीक आते ही दसवीं के छात्र ने लगाई फांसी, नहीं मिला सुसाइड नोट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 May 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरपुर कलां के ढांसा गांव में रविवार शाम दसवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि छात्र ने दसवीं की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
रिजल्ट की तारीख नजदीक आने से वह तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि उसे डर था कि वह फेल हो सकता है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि ढांसा गांव में दसवीं के एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 16 वर्षीय छात्र छत पर बने एक कमरे में रहता था।
विज्ञापन
पुलिस ने पाया कि छात्र ने रोशनदान में प्लास्टिक की रस्सी की मदद से फांसी लगाई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच शुरू की। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर खाना खाने के बाद वह छत पर बने कमरे में चला गया।
शाम छह बजे तक जब वह नीचे नहीं आया तो उसकी मां कमरे में गई। जहां उसे फंदे से लटका हुआ पाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्र के पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।