{"_id":"571b6b254f1c1bf9288b4638","slug":"clash-between-two-groups-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में खूनी संघर्ष, चार महिलाओं समेत एक दर्जन घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गुटों में खूनी संघर्ष, चार महिलाओं समेत एक दर्जन घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 24 Apr 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
गांव साकरस में शनिवार दोपहर दो गुटों में जमीन विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। इस विवाद में चार महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दो की हालत गंभीर है। जिन्हें मांडीखेड़ा के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक थाना फिरोजपुर झिरका अंतर्गत गांव साकरस के अब्दुल हकीम और उसमान गुट में पिछले कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को दोनों गुट इसी बात को लेकर लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने हो गए। इस संघर्ष में रफीक, इमरान, इरफान, हारुन, नजमा, रहीशन, हकमुद्दीन, हमीदी, उसमान, जुमरत, जैतूनी, असरफी घायल हो गए।
विज्ञापन
इस संदर्भ में जांच अधिकारी एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि गांव साकरस में हुए झगड़े में दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई होगी।