{"_id":"589cb8264f1c1b8a5f378bc9","slug":"cisf-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ जवान ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआईएसएफ जवान ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic
ओखला मेट्रो स्टेशन के नजदीक सीआईएसएफ कैंप में एक जवान ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों के मुताबिक कैंप की सुरक्षा में तैनात जवान जीआर मरकाम वाशरूम में खून से लथपथ पड़ा मिला।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मरकाम ने वाशरूम में अपने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने वाशरूम में गोली चलने की आवाज सुनी। जब वे वहां पहुंचे तो जवान खून से लथपथ पड़ा मिला।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया है। मूलत: राजस्थान के देवली के निवासी मरकाम दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात थे।
विज्ञापन