फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   chinese crackers worth rupees 9 crore in delhi

दिल्ली के बाजारों में बेचने के लिए व्हीलचेयर की आड़ में लाए जा रहे थे चीनी पटाखे, हुए जब्त

Mon, 10 Oct 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Oct 2016 01:48 PM IST
विज्ञापन
chinese crackers worth rupees 9 crore in delhi
- फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली में दिवाली से पहले राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने चीन में निर्मित नौ करोड़ रुपये मूल्य के पटाखे जब्त किए हैं। ये पटाखे शनिवार को तुगलकाबाद स्थित कंटेनर डिपो से जब्त किए गए। अवैध रूप से आयात किए गए ये पटाखे छह बड़े कंटेनरों में रखे गए थे।

विज्ञापन


डीआरआई के प्रधान अतिरिक्त महानिदेशक देबी प्रसाद दास ने रविवार को बताया कि पटाखों को दिव्यांगों के लिए चिकित्सा उपकरण और साइकिल के पुर्जे के नाम पर मंगाया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब्त किए गए पटाखों का बाजार मूल्य नौ करोड़ रुपये के करीब है। गौरतलब है कि पटाखों के आयात पर प्रतिबंध है।

इन चीजों की आड़ में लाए जा रहे थे पटाखे

chinese crackers worth rupees 9 crore in delhi
व्हील चेयर - फोटो : डेमो फोटो

पटाखों का आयात मुख्य विस्फोटक नियंत्रक की ओर से लाइसेंस जारी होने पर ही किया जा सकता है। डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि कंटेनरों में सामने साइकिल के पुर्जे, व्हीलचेयर, कमोड व्हीलचेयर और वाकिंग स्टीक रखे गए थे।

इनके पीछे कार्टन में पटाखे रखे गए थे, जिससे कि जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों को पटाखों की भनक न लग सके।

दास ने बताया कि पटाखों का आयात पंजाब के एक आयातक ने फर्जी आयात-निर्यात कोड के जरिए किया था। इस काम में उसने दिल्ली के एक सीमा शुल्क ब्रोकर की मदद ली थी। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed