{"_id":"5745d3124f1c1b0420691baf","slug":"child-pgi-facility-in-operation-the-first-day-free-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड पीजीआई में ऑपरेशन की सुविधा शुरू, पहले दिन ऑपरेशन हुए निशुल्क ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाइल्ड पीजीआई में ऑपरेशन की सुविधा शुरू, पहले दिन ऑपरेशन हुए निशुल्क
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 26 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
बच्चों के ऑपरेशन के लिए लोगों को अब प्राइवेट अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बुधवार से चाइल्ड पीजीआई में ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। पहले दिन 4 ऑपरेशन किए गए। फिलहाल ऑपरेशन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
तीन महीने में चाइल्ड पीजीआई में 10 ऑपरेशन थियेटर भी शुरू किए जाएंगे। अब तक चाइल्ड पीजीआई में ओपीडी, इमरजेंसी और वार्ड की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। बुधवार से ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि पहले दिन किए गए ऑपरेशन में एक हर्निया, दो ऑपरेशन गले में फोड़े में पस बनने के किए गए। इसके अलाव एक बच्चे को टॉयलेट करने में दिक्कत आ रही थी, जिसका ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि जैसे -जैसे लोगों को पता चलेगा कि ऑपरेशन थियेटर शुरू हो गया है तो ऑपरेशन की संख्या बढ़ जाएगी। अभी फिलहाल ऑपरेशन का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। उद्घाटन के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई की तर्ज पर रेट लिस्ट लागू हो जाएगी।
इमरजेंसी में शुरू हुई लैब
अब तक सिर्फ ओपीडी के समय ही लैब चलती थी। जिस वजह से ओपीडी बंद होने के बाद इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों का टेस्ट नहीं हो पाते थे। लेकिन अब 24 घंटे पैथलैब की सुविधा शुरू हो गई है। इसमें शुगर, पीलिया, इलेक्ट्रोलाइट, लिवर फंक्शन, सीबीसी जैसे टेस्ट होंगे।