फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Child killed by dogs

दर्दनाक: खूंखार कुत्तों ने ली मासूम की जान

Wed, 10 Dec 2014 08:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 10 Dec 2014 08:52 AM IST
विज्ञापन
Child killed by dogs

गाजियाबाद के मसूरी स्थित सिकरोड़ा गांव में खूंखार कुत्तों ने आठ साल के एक मासूम की जान ले ली। एलकेजी में पढ़ने वाला मासूम शोएब गांव के बाहर बन रहे एक मकान में काम कर रहे अपने पिता से मिलने जा रहा था।

विज्ञापन


इसी बीच करीब 10-15 खूंखार कुत्तों ने घेर लिया। पास ही क्रिकेट खेल रहे युवकों ने कुत्तों को भगाया, मगर तब तक कुत्ते मासूम के हाथ-पैर और गले से मांस नोंच चुके थे। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सिकरोड़ा निवासी वसीयत बेलदारी का काम करता है। गांव से थोड़ी दूर बन रहे मकानों में ही आजकल वह काम कर रहा है। मंगलवार को वसीयत का 8 साल का बेटा शोएब अपने पिता से मिलने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव से करीब 50 मीटर दूरी पर ही जंगली कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे के मांस को नोंचना शुरू कर दिया।

कुछ ही दूरी पर क्रिकेट खेल रहे युवकों ने यह हाल देखा तो वह शोर मचाते हुए घटना स्थल की और दौडे़। युवकों को ईंट-पत्थर मारकर कुत्तों को खदेड़ा। हालांकि जब तक कुत्ते भागे तब तक मासूम शोएब की मौत हो चुकी थी।

सुबह करीब 11 बजे हुई इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। वे अपने बच्चों को बाहर नहीं भेज रहे हैं।

भेड़िये तो नहीं थे
कुछ लोगों का कहना है कि शोएब कुत्तों का नहीं बल्कि भेड़ियों का शिकार बन गया। शोएब गांव के ही मदरसा तकवा कान्वेंट स्कूल में एलकेजी का छात्र था।

स्कूल में बुधवार को उसका एग्जाम होना था। मासूम की मौत के बाद स्कूल की भी बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed