{"_id":"0c290371e445e0b2e0ada8c376433105","slug":"child-got-dead-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के अंदर मुंह दबाकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी के अंदर मुंह दबाकर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 02 Aug 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में दादरी के नूरपुर गांव में तीन दिन पहले सात वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत नहीं हुई थी, बल्कि पानी में मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई।
विज्ञापन
इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जारचा थाना के नूरपुर गांव में 29 जुलाई को केसर का सात साल का बेटे का तालाब में शव मिला था। उस समय ग्रामीणों का कहना था कि हसन खेलता हुआ पानी में चला गया और डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। रिपोर्ट में गर्दन पर चोट के निशान मिलने पर जारचा पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष एस के राणा का कहना है कि बच्चे की हत्या पानी में मुंह दबाकर की गई है। पुलिस हत्यारे को तलाश कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन