{"_id":"59b2992c4f1c1bfa7f8b5124","slug":"cheque-sent-through-courier-redeemed-before-payement","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूरियर से भेजा गया चेक, भुगतान से पहले ही भुनाया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूरियर से भेजा गया चेक, भुगतान से पहले ही भुनाया गया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
pnb bank
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़सेंतली स्थित एमएम कॉस्टिंग कंपनी के चेक में धोखाधड़ी कर ठगों ने कंपनी के खाते से 8.73 लाख रुपये निकाल लिए। धोखाधड़ी सामने आने पर कंपनी के निदेशक मनोज मित्तल ने कोतवाली थाने में फर्जी दस्तावेज के जरिए धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मनोज मित्तल के मुताबिक उन्हें दिल्ली की फोरास पॉलिमर्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी को 8.73 लाख रुपये का भुगतान करना था। उन्होंने 2 अगस्त 2017 को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला का 8.73 लाख रुपये का चेक बना कर फस्र्ट फ्लाइट कूरियर से फोरास पॉलिमर्स भेजा था।
विज्ञापन
कूरियर हमेशा अगले दिन ही डिलीवर हो जाता है लेकिन इस बार 10 अगस्त को फोरास पॉलिमर्स पहुंचाया गया। कंपनी की ओर से 18 अगस्त को पंजाब नेशनल बैंक की द्वारका शाखा में चेक लगाया गया। बैंक कर्मियों ने बताया कि इस नंबर के चेक पर किसी और को राशि का भुगतान किया जा चुका है। कंपनी ने मनोज मित्तल से संपर्क किया।
विज्ञापन
उन्होंने अपना बैंक स्टेटमेंट चेक किया तो पता चला कि इस नंबर के चेक पर किसी ने बैंक से नकद भुगतान कराया ारा। एसएचओ कोतवाली इंस्पेक्टर प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।