{"_id":"1e5784b8c9fdb4c901ac0eca4afde3ce","slug":"chen-won-the-pretext-of-asking-for-directions-from-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछने के बहाने महिला से चेन लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता पूछने के बहाने महिला से चेन लूटी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 09 Jun 2014 08:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर सी-ब्लाक के मंदिर से लौट रही महिला को बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोककर चेन लूट ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन बदमाश फरार हो गए। बदमाश काले रंग की बाइक पर सवार थे।
विज्ञापन
महिला के बेटे ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। कविनगर सी ब्लाक में कमला देवी परिवार के साथ रहती है। शनिवार सुबह वह मंदिर से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
घर से कुछ दूरी पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और रास्ता पूछने लगे। इसी बीच बदमाश उनकेे गले से चेन झपट कर फरार हो गए।
एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि बदमाश काले रंग की बाइक पर सवार थे। पीड़िता के बेटे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। चेन लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन