फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cheating of 86 lakh rupees with Chinese women in the name of the restaurant

चीन की महिला से रेस्टोरेंट खोलने के नाम पर 86 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Sat, 21 May 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 21 May 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
cheating of 86 lakh rupees with Chinese women in the name of the restaurant

चीन की रहने वाली एक महिला ने शहर के डीएलएफ फेज-वन थाना पुलिस में दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। महिला ने 86 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट पर पुलिस ने सुशांत लोक में रहने वाले उक्त दो लोगों पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


चीन की रहने वाली लीऊ जीओ यू नामक महिला ने डीएलएफ क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट खोलने के लिए आशीष मनचंदा और राजेश बंसल से प्लॉट के संबंध में एग्रीमेंट किया था। बताया जाता है कि यह एग्रीमेंट कमर्शियल नहीं था और एग्रीमेंट पर दोनों में से किसी के हस्ताक्षर नहीं थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह पूरा एग्रीमेंट 30 लाख रुपये में हुआ था। थाना पुलिस के मुताबिक, रेस्टारेंट खोलना कमर्शियल है, ऐसे में चीनी महिला ने उक्त दोनों व्यक्तियों से 86 लाख रुपये मांगे। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला का कहना है कि उसने रेस्टोरेंट के लिए चीन से सामान भी मंगवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका खर्च दोनों व्यक्तियों को देना है। रेस्टोरेंट से संबंधित सामान की रसीद महिला के पास उपलब्ध नहीं है। उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा इतना पैसा देने से मना करने पर महिला ने दोनों के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed