फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Charged with sexual abuse of court instructions Pachauri

यौन शोषण के आरोप में फंसे पचौरी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश

Sun, 15 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
ब्यूरो/अमर उजाला, Updated Sun, 15 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Charged with sexual abuse of court instructions Pachauri
आर के पचौरी

यौन शोषण के आरोपों में फंसे पर्यावरणविद् आरके पचौरी के खिलाफ चार्जशीट पर शनिवार को संज्ञान ले लिया। अदालत ने पचौरी को बतौर आरोपी समन जारी कर पेश होने का निर्देश दिया है। पुलिस ने पचौरी के खिलाफ एक मार्च को चार्जशीट दाखिल की थी। 

विज्ञापन


साकेत जिला अदालत की महानगर दंडाधिकारी शिवानी चौहान ने कहा कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, इशारेबाजी व बंधक बनाने संबंधी धाराओं में कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य हैं। अदालत ने पचौरी को 11 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि पीड़िता ने पचौरी पर कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़िता की असहमति के बाद भी कई बार गलत तरीके से छुआ। उसने पीड़िता के मोबाइल पर गलत संदेश भी भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने करीब 1400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी और आरोपों को साबित करने के लिए 23 गवाहों के नाम भी चार्जशीट में शामिल किए हैं। इन गवाहों में टेरी के कई पूर्व व वर्तमान कर्मी शामिल हैं। 

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने करीब 50 पन्नों की शिकायत पुलिस को दी थी। इस शिकायत पर पुलिस ने करीब 50 पन्नों की एफआईआर लिखी थी। 

हाईकोर्ट में दाखिल स्टेटस रिपोर्ट में पुलिस ने आरोपी व पीड़िता के बीच कोर्ट के बाहर समझौता होने की बात कही थी। यह रिपोर्ट पुलिस ने पीड़िता की उस अर्जी के जवाब में दाखिल की थी जिसमें उसने पचौरी की अग्रिम जमानत खारिज करने की मांग की थी। निचली अदालत ने पचौरी को 21 मार्च 2015 को अग्रिम जमानत प्रदान की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed