{"_id":"57aca7f74f1c1b2c45ee4eec","slug":"cctv-will-be-in-the-purview-of-a-criminal-now-been-identified-by-police-crime-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीसीटीवी की जद में रहेंगे अपराधी, पुलिस ने चिन्हित किए क्राइम प्वाइंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब सीसीटीवी की जद में रहेंगे अपराधी, पुलिस ने चिन्हित किए क्राइम प्वाइंट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए पुलिस अब मुख्य मार्गों पर हो रही ताबड़तोड़ वारदात पर लगाम लगानेे के लिए पुलिस अलर्ट नजर आ रही है। पुलिस ने सूरजपुर, कासना व नॉलेेज पार्क में ऐसे प्वाइंट चिन्हित किए हैं, जहां पर अपराधी आसानी से वारदात कर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
इन स्थानों पर क्राइम करने वाले आरोपियों को अपनी पहचान छिपाना मुश्किल होगा, क्योंकि हर वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी। एक माह के भीतर पुलिस इन स्थानों पर 100 सीसीटीवी लगाएगी।
विज्ञापन
इलाके में चारों ओर बिछा सड़कों के जाल का अपराधी खूब लाभ उठा रहे हैं। पिछले कुछ माह में क्षेत्र केे विभिन्न स्थानों पर बदमाश वारदात को अंजाम देकर बचकर निकलनेे में कामयाब भी हो जाते हैं। सरेराह मार्गों पर हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधिकारियों ने एसएसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में गहन मंथन के बाद सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
वाई-फाई बेस्ड होंगे सीसीटीवी
एसएसपी के मुताबिक, सीसीटीवी खासतौर पर कासना व सूरजपुर क्षेत्र में लगाए जाएंगे। यह सीसीटीवी वाई-फाईं बेस्ड होंगे। इसमें वायर की आवश्यकता नहीं होगी और यह उच्च क्वालिटी के होंगे, जिससे यह दूर सेे भी गतिविधियों को सही ढंग से कैद कर सके। इससे अपराधियों की पहचान आसान होगी और उन पर शिकंजा कस दिया जाएगा।
कंट्रोल रूम से संदिग्धों पर रहेगी नजर
सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम एसएसपी कार्यालय में होगा। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी सीसीटीवी के जरिये क्षेत्र मेें घूमने वाले संदिग्धों पर नजर रखेगा।
संदिग्ध के आने पर वह संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी को उसका हुलिया बताकर सूचना देगा। इससे पुलिस टीम संदिग्ध से पूछताछ कर वारदात होने से पहले ही रोकने का प्रयास कर सके।
ये हैं मुख्य प्वाइंट
परी चौक, सूरजपुर टी-प्वाइंट, प्राधिकरण गोल चक्कर, टी थ्री, होंडा चौक, जेपी ग्रीन, हेरिटेज गोल चक्कर, एलजी गोल चक्कर, ओमेक्स गोल चक्कर, 130 मीटर रोड।