{"_id":"58b99b8e4f1c1ba06483132c","slug":"cctv-footage-from-the-police-handle-four-burglar-climbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज से पुलिस के हत्थे चढ़े चार सेंधमार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी फुटेज से पुलिस के हत्थे चढ़े चार सेंधमार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरों की मदद से चार सेंधमार वारदात के कुछ दिनों बाद ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके कब्जे से लाखों रुपये की चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार मसूदपुर मार्केट में 18 व 19 फरवरी की रात तीन शोरूम/ऑफिस में चोरी की वारदात की गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता लगा कि चार-पांच युवक इसमें शामिल थे।
विज्ञापन
सभी बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे, मगर एक ने चेहरा नहीं ढका हुआ था। इस बदमाश की पहचान नदीम अली उर्फ सोनू के रूप में हुई। जांच में पुलिस टीम को ऑटो चालक प्रेमचंद्र के बारे में भी पता लगा।
विज्ञापन
वह सेंधमारी की वारदातों में अपने ऑटो का इस्तेमाल करता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानदेही पर आलम उर्फ साबू, नदीम अली उर्फ सोनू और मो. जावेद को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों ने बताया कि वह ऑटो से रैकी कर सेंधमारी की वारदात को अंजाम देते थे। मूलरूप से गांव रासूलपुर, मुरादाबाद निवासी आलम (24) के खिलाफ पहले से चार अपराधिक मामले दर्ज हैं।
वहीं गांव शयामल खेरा, बरेली निवासी नदीम आलम का साला है। इसके खिलाफ पहले से एक आपराधिक मामला दर्ज है। पटना, निवासी मो. जावेद (25) के खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। गांव पसरत, जौनपुर निवासी प्रेमचंद्र ऑटो चलाता था और उसके खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।