फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cbi will present a cd in court on mla murder case.

जिसे बताया था खराब, अब वही सीडी खोलेगी राज

Sat, 27 Sep 2014 03:10 AM IST
Updated Sat, 27 Sep 2014 03:10 AM IST
विज्ञापन
cbi will present a cd in court on mla murder case.

गाजीपुर के भाजपा विधायक कृष्णानंद राय व अन्य छह लोगों की हत्या के मामले में बातचीत की जिस सीडी के बेकार होने का दावा सीबीआई ने किया था शुक्रवार को जांच एजेंसी ने उसी सीडी को कोर्ट में पेश कर दी। सीडी में आरोपी मुख्तार अंसारी व अभय सिंह के बीच बातचीत का रिकॉर्ड दर्ज है।

विज्ञापन


स हजारी स्थित विशेष सीबीआई जज अनूप कुमार मेंदीरत्ता के समक्ष शुक्रवार को सीबीआई ने सीडी पेश कर दी। अदालत ने सीडी प्रकरण जांच की रिपोर्ट पेश न करने पर सीबीआई को फटकार लगाते हुए इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इस सीडी में 12 कॉल के रिकार्ड दर्ज हैं जबकि पुरानी सीडी में केवल एक कॉल का रिकार्ड दर्ज था। बचाव  पक्ष ने इस सीडी की ट्रांस्क्रिप्शन मुहैया कराने के लिए आवेदन दायर किया है। इस सीडी का पुरानी सीडी से तुलनात्मक अध्ययन कराने का आग्रह भी बचाव पक्ष ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीडी खराब होने का किया था दावा

cbi will present a cd in court on mla murder case.

सीएफएसएल रिपोर्ट के हवाले से सीबीआई ने 19 अगस्त 2014 अदालत में कहा था कि  बातचीत की सीडी चलने की हालत में नहीं है। सीएफएसएल लैब में सीडी की कॉपी करने के लिए भेजी गई थी लेकिन वहां पर सीडी नहीं चली। सीडी कैसे खराब हुई इसकी जांच करने का निर्देश अदालत ने सीबीआई को दिया था।

कोर्ट ने मुख्तार अंसारी व अन्य आरोपियों के आवेदन पर सुनवाई के बाद 3 जुलाई 2014 को बातचीत की सीडी की कॉपी आरोपियों को उपलब्ध कराने का निर्देश सीबीआई को दिया था।बता दें कि सीबीआई का दावा था कि यूपी पुलिस की एसटीएफ ने 29 नवंबर 2005 को कृष्णानंद राय हत्याकांड के कुछ मिनटों बाद मुख्तार अंसारी व अभय सिंह के बीच बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। उस वक्त मुख्तार अंसारी गाजीपुर जेल में और अभय सिंह फैजाबाद जेल में बंद था।

अंसारी को पेश करने पर एसपी सिटी व जेल अधीक्षक तलब

cbi will present a cd in court on mla murder case.

हत्या के इस मामले में विधायक मुख्तार अंसारी, पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, मुन्ना बजरंगी समेत 13 आरोपी हैं, जिनमें कई फरार हैं जबकि एक आरोपी की मौत हो चुकी है। फिलहाल मुख्तार अंसारी आगरा सेंट्रल जेल और मुन्ना बजरंगी सुल्तानपुर जेल में बंद हैं।  

अदालत ने पिछली कई तारीखों पर आगरा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को पेश न किए जाने पर सीबीआई को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने प्रोडक्शन वारंट जारी होने के बावजूद अंसारी को पेश न किए जाने पर आगरा के पुलिस अधीक्षक (नगर) व आगरा सेंट्रल जेल के अधीक्षक को अगली तारीख पर तलब किया है।

मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी संजीव माहेश्वरी की ओर से जमानत याचिका दायर की गई। संजीव माहेश्वरी इस मामले में गिरफ्तारी के बाद काफी लंबे समय से न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed