फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Children-women hostage six homes robbed.

बच्चों-महिलाओं को बंधक बनाकर छह घरों में लूट

Fri, 26 Sep 2014 01:01 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Fri, 26 Sep 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
Children-women hostage six homes robbed.

मुगल गार्डन में बुधवार रात खुद को पुलिसकर्मी बताकर छह घरों में घुसे तीन बदमाशों ने चार घंटे तक कोहराम मचाया।

विज्ञापन


एक के बाद एक घर में वारदात के दौरान बदमाशों ने बच्चों और महिलाओं को गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया फिर मारपीटकर लाखों के जेवर और नगदी लूट ले गए।

पीड़ितों के अनुसार, दो बदमाश नकाबपोश थे और एक का चेहरा खुला था। पुलिस ने मामला चोरी की धारा में दर्ज किया है।

पीड़ितों ने बताया कि रात 11 बजे तीनों बदमाश पुलिसवाले बताकर छानबीन का झांसा देकर इमामुद्दीन के घर में घुसे। बच्चों समेत परिवार के आठ सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में बंद कर दिया।

यहां से 22 हजार रुपये, तीन पाजेब, तीन चेन और कुंडल लूट लिए। इमामुद्दीन को गन प्वाइंट पर साथ ले लिया और बाकी सदस्यों को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। इमामुद्दीन से पड़ोसी रईस का गेट खुलवाया।
विज्ञापन


रईस और पत्नी फरजाना से 19 हजार रुपये और जेवर लूटे। यहां इमामुद्दीन और फरजाना को कमरे में बंद कर दिया। फिर रईस को गन प्वाइंट पर लेकर पड़ोसी नबी के घर घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नबी और उसकी पत्नी रेशमा से पांच हजार रुपये और जेवर लूट लिए। इसके बाद अब्दुल्ला और कयूम के घर में लूट की। यहां से 50 हजार रुपये और जेवर लूटकर ले गए। आखिर में बदमाश अनीस के घर पहुंचे। घर केबाहर सो रहे उसके ससुर और बच्चों को गन प्वाइंट पर ले लिया।

छत पर लेटा अनीस शोर मचाते हुए कूद गया, जिससे उसके पैरों में फ्रैक्चर हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास केलोग जमा होने लगे तो बदमाश अनीस के ससुर को कुछ दूर गन प्वाइंट पर ले गए और मारपीट कर भाग गए।


ये सभी परिवार मोहल्ले में बाहर की तरफ रहते हैं। मेहनत मजदूरी करके भरण-पोषण करते हैं। एसएचओ मसूरी वीरेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed