फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CBI arrests income tax officer for taking bribe

रिश्वत लेते आयकर अधिकारी को सीबीआई ने रंगे हाथ पकड़ा 

Thu, 08 Mar 2018 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 08 Mar 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
CBI arrests income tax officer for taking bribe
सीबीअाई

पेट्रोल पंप संचालक से एक लाख रुपये की रिश्वत लेने पर एक आयकर अधिकारी को सीबीआई ने मंगलवार को उद्योग विहार फेस-5 से रंगेहाथाें गिरफ्तार किया है।  सीबीआई आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन


सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि उनके बेटे के नाम पर नूंह जिले में एक पेट्रोल पंप है। उनके द्वारा प्रत्येक वर्ष आयकर भरा जाता है। आयकर की ऑडिट के दौरान ऑडिट विभाग के आयकर अधिकारी अनूप सिंह ने उनके आयकर रिटर्न भरने में खामी निकाल दी और 10 लाख रुपये की आय पर टैक्स लगाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को अपने उद्योग विहार फेस-5 स्थित कार्यालय बुलवाया और इस संबंध में बात की। आरोप है कि मीटिंग के दौरान आयकर अधिकारी ने 10 लाख रुपये की आय पर टैक्स न लगाने की एवज में उनसे एक लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलवार को जब शिकायतकर्ता ने आयकर अधिकारी को उनके द्वारा रिश्वत में मांगी गई एक लाख रुपये की राशि दी तो सीबीआई ने उन्हें तुरंत दबोच लिया। सीबीआई उन्हें गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई।


सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आरोपी के महिपालपुर एक्सटेंशन दिल्ली स्थित निवास पर छापेमारी भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed