{"_id":"57e815454f1c1b5942573a52","slug":"caught-looting-goods-was-impressed-by-the-film-shootout-at-wadala","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट का सामान खरीदने वाला दबोचा, फिल्म शुटऑउट एट वडाला से था प्रभावित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट का सामान खरीदने वाला दबोचा, फिल्म शुटऑउट एट वडाला से था प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम जिला की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने जिले में ताबड़तोड़ लूटपाट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके निशानदेही पर एक खरीदार को भी पकड़ा है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक बाइक व 13 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाश की पहचान शिव विहार उत्तम नगर निवासी अमन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके निशानदेही पर लूटपाट का सामान खरीदने वाले छावला निवासी अब्दुल खान को गिरफ्तार किया है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अमन बारहवीं तक पढ़ा है। माता-पिता के बीच विवाद होने की वजह से वह नशे का आदी हो गया और गलत संगत में पड़कर वारदात को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन
वह फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म शुटऑउट एट वडाला से काफी प्रभावित था और अपराध से रुपये कमाने के बाद जॉन से मिलना चाहता था। जल्द रुपये कमाने के लिए उसने अपना गैंग बनाया और जिले में करीब दो दर्जन वारदात को अंजाम दे डाला।