{"_id":"576abc4e4f1c1bd954b47f79","slug":"cattle-smuggling-of-bjp-flag-by-scorpio","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियों में बीजेपी का झंडा लगाकर की मवेशी तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कॉर्पियों में बीजेपी का झंडा लगाकर की मवेशी तस्करी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार की शाम प्रतिबंधित मवेशी ले जा रही एक स्कॉर्पियों गाड़ी को दो बदमाशों सहित पकड़ने में कामयाबी हांसिल की है। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से एक कट्टा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
जिस वाहन को पुलिस ने पकड़ है उस पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था। फिरोजपुर झिरका सीआईए पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक उमर मोहम्मद ने बताया कि पुलिस को बुधवार की दोपहर सूचना मिली कि गांव दुगरी होते हुए कुछ पशु तस्कर प्रतिबंधित मवेशियों को भर कर वध के लिए ले जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने की योजना बनाई।
विज्ञापन
शाम करीब 5:00 बजे गाड़ी जब आई तो पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों की पुलिस ने तलाशी ली तो उनसे पुलिस को कट्टा और कारतूस मिला। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वह मवेशियों को वध के लिए ले जा रहे थे।
पकड़ी गई दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो पर बीजेपी पार्टी का झंडा लगा हुआ था। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। साथ ही पुलिस को शक है कि यह वाहन चोरी का भी हो सकता है। जिसे पशु तस्कर इस्तेमाल कर रहे थे।
जांच अधिकारी उमर मोहमद ने बताया कि पशु तस्करी कर रहे दोनों आरोपियों की पहचान मुस्तफा पुत्र मुबीन निवासी पिनगवां व मकसूद पुत्र दीन मोहमद निवासी सटकपुरी के रूप में हुई है।
आरोपियों से अवैध हथियार बरामद हुआ है। इसके अलावा जिस वाहन में यह तस्करी कर रहे थे वह दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो है उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।