फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   cash van trying to loot in delhi crime news

ड्राइवर की आंख में मिर्च का पाउडर डालकर कैश वैन लूटने की कोशिश

Sat, 06 May 2017 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 May 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
 cash van trying to loot in delhi crime news
लूट - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने कैश वैन लूटने का प्रयास किया। बदमाशोंर ने वैन में बैठे चालक की आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया लेकिन वैन में कैश नहीं होने की वजह से बदमाशों को खाली हाथ भागना पड़ा। घटना के समय कर्मचारी कैश लेकर एटीएम में डालने के लिए चले गये थे। चालक की शिकायत पर उत्तम नगर थाना पुलिस ने लूटपाट के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन

    
पुलिस के अनुसार सोहनलाल यादव सपरिवार गांव गड़वा उदायू कौशांबी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी में बतौर कैश वैन चालक काम करता है। शुक्रवार की शाम वह कापसहेड़ा स्थित कंपनी कार्यालय से कैश लेकर उत्तम नगर के लिए निकला। उसके साथ कंपनी के अन्य कर्मचारी उदयभान, महक सिंह और गनमैन जोगिंद्र मौजूद थे।  
विज्ञापन

    
सोहनलाल ने मोहन गार्डन स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के पास वैन को रोका। जहां कर्मचारियों को एटीएम में रुपये डालने थे। उदयभान, महक सिंह और गनमैन जोगिंद्र कैश लेकर एटीएम में चले गये जबकि सोहन लाल वैन की सीट पर बैठकर उनका इंतजार करने लगा। कुछ देर बाद अचानक किसी ने उसकी आंख में मिर्च का पाउडर डाल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज दर्द से सोहनलाल जोर-जोर से चिल्लाने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आ गये। लोगों ने तीन युवकों को बाइक पर सवार होकर भागते हुए देखा। लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोहनलाल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।       


पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने कैश वैन लूटने के इरादे से उसकी आंख में मिर्च का पाउडर डाला था। लेकिन वैन में कैश नहीं होने की वजह से वह लूटने में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed