फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CASE rape accused barged into the house and ‌forcly tried talk to the girl

गैंगरेप मामलाः घर में जबरन घुसे आरोपी और कहा लड़की से बात कराओ 

Tue, 20 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
CASE rape accused barged into the house and forcly tried talk to the girl

न्यू अशोक नगर इलाके में 15 दिसंबर की रात को गैंगरेप का शिकार हुई 16 वर्षीय किशोरी अभी सदमे से उभरी भी नहीं थी कि रविवार रात को आरोपियों पक्ष के परिजनों ने उसके पूरे परिवार को धमकाया।

विज्ञापन


शराब के नशे में धुत सात-आठ लोगों ने पूरे परिवार के साथ बदसलूकी करते हुए किशोरी से बात कराने के लिए कहा। उनका कहना था कि वह थाने से आए हैं। काफी देर शोर-शराबा करने के बाद आरोपी वहां से चले गए। 

विज्ञापन

 

मामले की सूचना पुलिस को दी। परिवार ने पुलिस पर लापरवाही और मिलीभगत का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार और किशोरी बुरी तरह डरा हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिवार को सुरक्षा आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

किशोरी के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद ही उन्होंने आरोपी मकान मालिक का घर खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया था। इसकी जानकारी बस मामले की जांच कर रहे आईओ को ही थी। रविवार देर रात को शराब के नशे में लोगों ने घर पहुंचकर खूब हंगामा किया।

 

उनका कहना था कि हमे आईओ ने भेजा है। किशोरी से बात करनी है। हंगामा करने के बाद आरोपी वहां से चले गए। इधर घटना वारदात के बाद से किशोरी बुरी तरह डरी हुई है। रविवार की घटना ने उसे और गहरा सदमा दिया। परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
 

वहीं पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परिवार के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि जांच अधिकारी ने आरोपियों की किसी तरह की कोई मदद नहीं की है। सोमवार को किशोरी की एक एनजीओ से काउंसलिंग कराई गई है। जहां तक आरोपियों के धमकाने का मामला है, उनकी तलाश की जा रही है। 


 

पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को एसीपी और एसएचओ का नंबर दे दिया है। किसी भी इमरजेंसी के समय वह दोनों से तुरंत मदद मांग सकते हैं। बता दें कि बृहस्पतिवार रात को मकान मालिक व दो किरायेदार युवकों ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया था।


बाद में वह किशोरी को उसके कमरे के बाहर फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed