{"_id":"56da5ea54f1c1b31068b4b0c","slug":"case-against-aap-mla-using-demeaning-word-against-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप विधायक पर प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आप विधायक पर प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
amanatullah khan aap mla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकिला में आयोजित मुशायरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने और देशविरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार मुफ्ती अब्दुस सामी कासमी की वकालत करने के मामले में ओखला के विधायक के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत (एनसीआर-गैर संज्ञेय रिपोर्ट) दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोतवाली थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 16 फरवरी को लालकिले में आयोजित मुशायरे में ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतउल्लाह खान प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर फंसते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को उनका विवादित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो जाने पर शक्ति नगर निवासी अधिवक्ता विवेक गर्ग ने बुधवार को उनके खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत, सीपी, डीसीपी और एसएचओ को भी दी है।
विज्ञापन
वीडियो में विधायक प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। यही नहीं विधायक ने कासमी को रिहा न करने की सूरत में राजनाथ सिंह का घेराव करने की बात कह रहे हैं।
विधायक अपनी स्पीच में कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि प्रधानमंत्री देश में आतंक का माहौल पैदा कर रहे हैं। छानबीन के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।