फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car riders teased a lady coming back from the office

कार सवारों ने दफ्तर से लौट रही युवती से की छेड़छाड़

Wed, 09 Aug 2017 07:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 09 Aug 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
car riders teased a lady coming back from the office
demo pic

सोमवार देर रात दफ्तर से घर लौट रही एक युवती से कार सवार दो युवकों के छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार दो युवकों ने उसका कई किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपियों ने उसे कई बार रोकने की भी कोशिश की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राजीव नगर निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह उद्योग विहार में एक कंपनी के नौकरी करती है। सोमवार देर रात करीब 12 बजे वह दफ्तर से घर लौट रही थी। देर होने के चलते उसे कोई वाहन नहीं मिला था, इसलिए वह पैदल ही घर जा रही थी।
विज्ञापन


सेक्टर 18 पहुंची तो एक एसयूवी गाड़ी में सवार दो लोग आए, जिन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया। उसने उन्हें नजरंदाज किया और चलने लगी, लेकिन उन्होंने उसका पीछा न छोड़ा। कुछ दूर चलने के बाद उन्होंने एक बार फिर वही हरकत की। उसने आरोपियों को इसके लिए मना किया। आरोप है कि तीसरी बार फिर उन्होंने उसे जबरदस्ती रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर युवती की उनसे बहस हो गई। इसके साथ ही आरोपियों ने युवती से गाली गलौज भी की। इस पर युवती ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी वहां से भाग गए। इसके बाद युवती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। युवती का आरोप है कि पुलिसवाले उसे सीमा विवाद में उलझाकर एक थाने से दूसरे थाने भेजने का प्रयास करने लगे। इस पर उसने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी।


पुलिस आयुक्त के आदेश पर सेक्टर 14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई दुलीचंद ने बताया की युवती ने आरोपियों के एसयूवी गाड़ी में सवार होने की बात कही है। इसका नंबर भी युवती ने पुलिस को बताया है। हालांकि युवती को गाड़ी के नंबर में थोड़ा भ्रम है। बताए गए नंबर से गाड़ी की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed