फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car rams bike on delhi gurgaon expressway, woman injured

एक्सप्रेस वे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर

Sun, 27 Mar 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 27 Mar 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
car rams bike on delhi gurgaon expressway, woman injured
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-गुडग़ांव एक्सप्रेस वे पर शनिवार दोपहर अनियंत्रित वरना कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

विज्ञापन


मोहम्मदपुर का रहने वाला एक युवक अपनी नई वरना कार लेकर राजीव चौक की ओर आ रहा था। पुलिस के अनुसार कार की गति अधिक होने के कारण राज नगर मोड पर पहले कार ने एक बाइक में टक्कर मारी। जिसके बाद डिवाइडर से टकरा कर आगे जा पलटी।
विज्ञापन


बाइक सवार महिला मीना को गंभीर चोट आई है। उसका दाहिना पैर में चोट आई है। जिसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वह हसनपुर की रहने वाली है। अपने पति के साथ गुडग़ांव की ओर आ रही थी। वाहन दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर गुजरने वालों की भीड़ लग गई। लोग वहां खड़े होकर वाहन दुर्घटना देखने लगे। जिसके चलते जाम भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाड़सा रोड चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहनों को किनारे कराया। खाड़सा रोड चौकी पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। वाहन मालिक की पहचान की जा रही है। साथ ही पुलिस को घायल महिला का बयान आने का इंतजार है।

कार-बाइक की टक्कर में दो घायल
तावड़ू के हसनपुर-पाड़ा सड़क पर अज्ञात कार चालक ने एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित विजय कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

 विजय  ने पुलिस को बताया कि वह कंट्री क्लब में वेटर की नौकरी करता है। 24 मार्च को उसका पुत्र रंजन कुमार व शंभू कंट्री क्लब से अपनी बाइक से हसनपुर की तरफ जा रहे थे।


हसनपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गये। जिन्हें मानेसर के राकलेण्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed