फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   car o groom and bride fell down in the ditch

दूल्हा-दुल्हन को ले जा रही कार खाई में गिरी, दूल्हे के पिता चला रहे थे कार

Wed, 15 Nov 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Nov 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
car o groom and bride fell down in the ditch
accident - फोटो : अमर उजाला

नेशनल हाईवे-24 पर मंगलवार सुबह दूल्हा-दुल्हन को विदा कर ले जा रही कार काफी ऊंचाई से गहरी खाई में गिर गई। हादसा मयूर विहार फेज-2 की लाल बत्ती से आगे बढ़ते ही निर्माणाधीन रोड पर हुआ।

विज्ञापन


राहगीरों और पीछे चल रहे परिजनों ने पलटी हुई कार से किसी तरह दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे के पिता और दो मौसियों को बाहर निकालकर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में दूल्हा-दुल्हन को गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन


दोनों के फ्रेैक्चर बताए जा रहे हैं। हादसे के समय दूल्हे के पिता कार चला रहे थे। परिजनों ने सड़क निर्माण करा रही एजेंसी पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

car o groom and bride fell down in the ditch
accident - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, वसुंधरा गाजियाबाद निवासी बलराम के बेटे शशांक त्यागी (27) की सोमवार शाम को शादी थी। बलराम नेवी से रिटायर हुए हैं। वहीं शशांक नोएडा की एक निजी कंपनी में अधिकारी हैं। शादी का आयोजन रजोकरी (दिल्ली-गुरुग्राम के बॉर्डर) में किया गया था।

सुबह विदाई के बाद बलराम मारुति सियाज कार से बेटे शशांक, दुल्हन प्रियंका त्यागी, शशांक की दो मौसी बबीता व संगीता के साथ घर वापस लौट रहे थे। कार को बलराम चला रहे थे। इस बीच सुबह करीब 7.15 बजे घर वापस लौटते समय मयूर विहार लालबत्ती से कुछ आगे चलते ही कार सड़क से नीचे उतरकर कलाबाजियां खाते हुए गहरी खाई में गिर गई। 

एनएच-24 पर निर्माण कार्य की वजह से सड़क काफी ऊंची हो गई है, वहीं नीचे गहरी खाई बनी हुई है। इधर कार नीचे गिरते ही राहगीर व पीछे आ रहे परिजन तुरंत मदद के लिए रुक गए। कल्याणपुरी थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed