{"_id":"c45ff97efe8df5d26d01348694f2b3a0","slug":"car-looter-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे से कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे से कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 03 May 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बंदूक के बल पर गाड़ी लूटने वाले गिरोह के एक सदस्य को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान उसने दो अन्य आरोपियों के बारे में बता दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपी गिरफ्त में होंगे।
उल्लेखनीय है कि 14 जनवरी को नौरंगपुर मोड़ के पास रिट्ज कार चालक को बंधक बनाकर तीन बदमाश गाड़ी लूटकर फरार हो गए थे। खेड़कीदौला थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी।
यह भी पढ़ें: पैरोल पर छूटा कैदी हुआ फरार
सुराग नहीं मिलने पर जांच की जिम्मेदारी सीआईए यूनिट को सौंप दी गई। बीती रात सीआईए यूनिट छह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बिलासपुर में छापामारी कर एक आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
उसकी पहचान पलवल निवासी अनिल उर्फ छोटू के रुप में हुई। कस्टडी में आरोपी ने वारदात में शामिल दो अन्य साथियों तावड़ू बिस्सर निवासी जयभगवान और मेवात निवासी टोटा के बारे में खुलासा किया।
विज्ञापन
सीआईए टीम अब अन्य बदमाशों की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जल्द ही अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।