फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Car hit 12 people and run

12 लोगों को कुचलती हुई निकली कार, कई गंभीर

Mon, 18 Aug 2014 05:52 PM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 05:52 PM IST
विज्ञापन
Car hit 12 people and run

दिल्ली पुलिस की कई कार्रवाइयों के बाद भी सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। बीते रविवार रात भी ऐसी ही एक दर्दनाक घटना हुई जो पुलिस को उसके किए इंतजामों को लेकर सोचने पर मजबूर कर देगी।

विज्ञापन


रविवार की रात एक अनियंत्रित कार का कहर पटरी पर सो रहे 12 लोगों पर एक साथ गिरा। हालांकि अभी तक इसमें से किसी के मरने की खबर नहीं है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना की असली वजह अभी पता नहीं चल सकी है। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

4 की हालत बेहद गंभीर

Car hit 12 people and run

प‌ुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के निगम बोधघाट के पास पटरी पर सो रहे 12 लोगों को रविवार देर रात एक कार ने कुचल दिया। घटना के बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

इनमें से चार पीड़ितों की हालत बेहद गंभीर है जबकि कुछ लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कश्मीरी गेट थाने में घ्‍ाटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी यह पता नहीं चला है कि चालकर नशे में था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed