{"_id":"5766df924f1c1beb0e11b971","slug":"car-fell-from-underpass-couple-and-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास के ऊपर से गिरी कार, बच्चे सहित दंपति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंडरपास के ऊपर से गिरी कार, बच्चे सहित दंपति घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर हाजीपुर अंडरपास के ऊपर से रविवार देर रात कार नीचे गिर गई। कार में सवार दंपति व तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सभी को गंभीर हालत में जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद अंडरपास का आवागमन प्रभावित रहा, जिससे जाम लग गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-82 के रहने वाले नीरज कुमार पत्नी अंजू व तीन साल के बेटे के साथ कार से नोएडा दवा लेने आए थे। दवा लेकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान रात 10 बजे सेक्टर-105 हाजीपुर अंडरपास के निकट उनकी कार करीब 25 फीट नीचे अंडरपास में गिर गई। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद वहां पर जाम लग गया। पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। उधर अस्पताल में तीनों का इलाज चल रहा है, जहां बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन