घर में घुसकर दोस्त की पत्नी से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बाहर निकलना तो दूर अब घर के भीतर भी महिलाओं की इज्जत लुट रही है। दिन दहाड़े लोग घर में घुसकर महिलाओं को छेड़ने और दुष्कर्म करने से नहीं हिचक रहे हैं।
ऐसी वारदातों को रोकने का दावा करने वाली पुलिस भी कुछ करने में नाकाम साबित हो रही है।
ताजा मामले में नोएडा में एक व्यक्ति ने पड़ोस में ही रहने वाले अपने दोस्त के घर में घुस कर उसकी पत्नी से रेप किया।
महिला की चीख सुनकर दौड़े लोग
मूल रूप से नेपाल की रहने वाली एक महिला निठारी गांव में किराए पर रहती है। पड़ोस में नेपाल का ही रहने वाला हेमू रह रहा था, जो कि महिला के पति के साथ ही एक ट्रेवल एजेंसी में कार चलाता था।
बृहस्पतिवार की शाम महिला घर में अकेली थी। उसी दौरान हेमू उसके कमरे में आया और रेप करने लगा। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग व उसका पति भी पहुंच गया।
उन्होंने हेमू की जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।